मानव संसाधन
एनएफएल का शानदार ट्रैक रिकार्ड और उपलब्धियां उसका मानव संसाधन है। एनएफएल में, हम इस बात में दृढ़ विश्वास रखते हैं कि हमारे कर्मचारी हमारे सबसे मूल्यवान संसाधन हैं।

एनएफएल हमेशा से उर्वरक क्षेत्र में अग्रणी रहा है और ऐसा कंपनी द्वारा मानव संसाधन विकास पर जोर देने के कारण संभव हुआ है।
एनएफएल उत्पादन/अनुरक्षण/विपणन/वित्त और मानव संबंधों में गतिशील/युवा/योग्य व्यक्तियों को अनेक आकर्षक करियर/अवसर प्रदान करता है। एनएफएल में तीन स्तरों पर भर्ती होती है - प्रबंधन प्रशिक्षणार्थी/तकनीकी और ऑपरेटर प्रशिक्षार्थी और वाणिज्यिक प्रशिक्षार्थी। प्रशिक्षण आवश्यकताओं के आधार पर विकास और कार्यात्मक कार्यक्रम जैसा कि तकनीकी पर्यवेक्षी और प्रबंधकीय दक्षता को उन्नत बनाने तथा समय-समय पर विशेषीकृत आवश्यकताओं के क्षेत्र में किया जाता है।
संगठन के अंदर प्रशिक्षण और विकास के क्षेत्र में विकसित सेवाएं अन्य संगठनों के लिए भी कंपनी की निर्धारित नीतियों और प्रक्रियाओं के अंतर्गत तुरंत उपलब्ध होती हैं।
संगठन द्वारा देखभाल
एअपने कर्मचारियों के लिए कंपनी की चिंता कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के क्षेत्र में इसके प्रयासों से प्रदर्शित होती है। एनएफएल न केवल सांविधिक बाध्यताओं को पूरा करती है, बल्कि इसने सांविधिक आवश्यकताओं के बाद अनेक स्वैच्छिक उपाय भी किए हैं। कंपनी के अपने सुविधा संपन्न अस्पताल, कैण्टीन, मनोरंजन क्लब, आवास सुविधाएं, स्कूल हैं और कार्य का सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाता है। एनएफएल के उच्च उत्पादन का स्तर इसकी उत्पादन इकाइयों में सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों का होना है। इस कारण से कंपनी ने एक दिन का श्रम दिवस भी नहीं खोया है।
एप्रशिक्षण और विकास की आवश्यकता की पूर्ति के लिए एनएफएल में एक सुपरिभाषित और उत्कृष्ट डिजाइन की प्रशिक्षण योजना है। एचआरडी द्वारा शुरू किए गए मुख्य कार्यकलाप हैं:
एविभिन्न स्तरों अर्थात् अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती और प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देना।
एसमय-समय पर विशिष्ट आवश्यकताओं सहित तकनीकी, पर्यवेक्षण और प्रबंधकीय दक्षता के उन्नयन के क्षेत्र में आकलित अनुसार प्रशिक्षण आवश्यकता पर आधारित विकास और कार्यात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
एभारत और विदेश में अन्य संगठनों से लोगों को प्रशिक्षण प्रदान करना।
एभारत और विदेश में अन्य संगठनों को किराए पर जनशक्ति तैनात करने के संबंध में नीतियां बनाना।
एसंगठन में प्रशिक्षण और विकास के क्षेत्र में विकसित सेवाए कंपनी की निर्धारित नीतियों और पद्धतियों के अंतर्गत अन्य संगठनों को तुरंत उपलब्ध कराई जाती हैं।
30.06.2012 को जनशक्ति स्थिति
|
इकाई का नाम |
कुल कर्मचारी |
कार्यपालक |
गैर-कार्यपालक |
|
नांगला |
1429 |
359 |
1070 |
|
बठिण्डा |
801 |
327 |
474 |
|
पानीपत |
803 |
357 |
446 |
|
विजयपुर |
815 |
408 |
407 |
|
सीएमओ |
439 |
311 |
128 |
|
सीओ |
165 |
138 |
27 |
|
योग |
4452 |
1900 |
2552 |
|
प्रतिशत |
42.67 |
57.32 |
|