अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक

मुद्रण पीडीएफ़

अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक

श्री शाम लाल गोयल, भा.प्र.से., ने दिनांक 23 दिसम्बर, 2011 को नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक के पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है । श्री गोयल वर्तमान में , रसायन व उर्वरक मंत्रालय, उर्वरक विभाग, भारत सरकार में संयुक्त सचिव है । पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चण्दीगढ़ से मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त श्री गोयल महाराष्ट कॉडर से 1985 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी हैं । वर्तमान नियुक्ति से पहले, वह सचिव व रेज़ीडैन्ट कमिशनर, महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली के पद पर थे । वह भारत सरकार तथा महाराष्ट्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं ।

महाराष्ट्र सरकार के साथ उनकी नियुक्तियों में, सचिव, पशुपालन, डेरी एवं मतस्य पालन; आयुक्त, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, सचिव, पर्यावरण विभाग व अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड; प्रबन्ध निदेशक, महाराष्ट्र राज्य फार्मिंग कारपोरेशन लि. शामिल हैं । भारत सरकार में उनकी नियुक्तियों में निदेशक, जनगणना आप्रेशन्ज़, चण्दीगढ़, निदेशक, बहु-उद्देशीय पहचान पत्र परियोजना इत्यादि शमिल हैं । श्री शाम लाल गोयल को, फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकल्ज ट्रावनकोर लि. (एफ ए सी टी), फर्टिलाइजर्स कारपोरेशन ऑफ इण्डिया (एफ सी आई) तथा हिन्दुस्तान फर्टिलाइजर्स कारपोरेशन (एच एफ सी) के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है । श्री गोयल आर सी एफ, कृभको तथा आई सी एस सेनगेल के निदेशक-मण्डल में भी हैं ।