हमारे सभी प्रयासों का उद्देश्य कृषक समुदाय का भागीदार बनकर राष्ट्र की सेवा करना है। चाहे यह क्षमता के उपयोग में वृद्धि हो, गुण्वत्तायुक्त उत्पादों का निर्माण हो, उत्पाद में सुधार करना या फिर सही समय पर उत्पादों को वितरित करना। कंपनी कृषि समुदाय की सहायता के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा उर्वरक उत्पादों में लगातार सुधार कर रही है। नीम कोटेड यूरिया को विकसित करने में एनएफएल की पहल ने किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।