नंगल इकाई में खतरनाक अवशेष सामग्री और स्टॉक की स्थिति |
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड
नंगल इकाई
(रसायन नियंत्रण विभाग)
सूचना
विषय: नंगल इकाई में खतरनाक अवशेष सामग्री और स्टॉक की स्थिति
पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वर्ष 2010 में यथा संशोधित खतरनाक अवशिष्ट (प्रबंधन, संभलाई और सीमा पार आवागमन) नियम, 2008 के नियम-5 के अंतर्गत दिनांक 14-03-2016 के प्राधिकार पत्र संख्या एचडब्ल्यूएम/आरपीएन/2016/3349868 द्वारा खतरनाक अवशेष सामग्री के एकत्रण, भंडारण और निपटान के लिए एक सुविधा केंद्र प्रचालित करने के लिए एनएफएल नंगल के पक्ष में प्रधिकार को मंजूरी प्रदान की है। यह प्राधिकार दिनांक 14.03.2016 से 13.03.2021 तक वैध है।
खतरनाक अवशिष्ट सामग्री की मात्रा श्रेणियों सहित:
क्र.सं. |
श्रेणी |
खतरनाक अवशेष |
प्राधिकृत मात्रा |
30-11-2018 को स्टॉक की स्थिति |
1. |
5.1 |
खर्च हुआ तेल |
50.0 टीपीए |
23.450 मीट्रिक टन |
2. |
18.1 |
खर्च हुए कैटेलिस्ट |
212.557एमटी/4-5 वर्ष |
16.960 मीट्रिक टन |
ऊपर उल्लेखित समस्त खतरनाक अवशिष्ट सामग्री का भंडारण, प्रदूशण नियंत्रण बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार, कारखाने के परिसर के भीतर चिह्नित क्षेत्रों में किया जाता है।
आगे सूचित किया जाता है कि इस संबंध में एक डिस्प्ले बोर्ड कारखाने के मुख्य द्वारा पर लगाया गया है जिस पर अपेक्षित सूचना पंजाबी और हिंदी में नियमित आधार पर दर्शाई जाती है।
उप महाप्रबधंक (टी.एस.)